My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2721 | Date: 20-Oct-2003
Text Size
अंधेरा ही अंधेरा है चारो ओर मेरे, दूर दूर तक न है उजाले की कोई किरण।
अंधेरा ही अंधेरा है चारो ओर मेरे, दूर दूर तक न है उजाले की कोई किरण।
लाख चाहा हर बार हारा परिस्थितियों के आगे, न वो सूझे, न ही अच्छी बूझ।
व्यवहार की दुनिया में जीता रहा ख्वाबों में, जब जब रोना रोया परिस्थितियों के आगे।
एक सदमे से अभी उबर न पाया, तभी लगा दूसरा सदमा थर्रायी मेरी जिंदगी।
कोई कितना सहेगा जब हाथ छुड़ये अपने, दिन ब दिन मुश्किलें बढ़ती जाये जिंदगी की।
चला था दिल की राह पे, पूरा कर न पाया हसरत अपनी और अपनों की।
दोष कैसे दूं किसीको, दोष ही दोष है मेरी सारी की सारी जिंदगी मैं।
बहुत चाहा तूने भी देना बहुत कुछ खुश न कर पाया तेरा चाहा एक बार भी।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
दिल की दीवानगी है, माने न ये किसीकी।
Next
बंद आंखे हो या खुली आँखे, जो दिल मैं होगा प्यार तो कैसे कुछ सूझेंगा।
*
*