My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2763 | Date: 13-Mar-2004
Text Size
आशीर्वादों की न कमी है, न कमी है संगत की।
आशीर्वादों की न कमी है, न कमी है संगत की।
प्रभु फिर भी मैं क्यों रुका हूँ, जहां का तहाँ क्यों खड़ा हूँ।
साथ वाले चलते चले गये, गुरुवर ने भी चाहा बहुत कुछ।
दे न सका किसीको कुछ, रहम न किया हमने अपने ऊपर।
अनुभूति की थी न कमी, थोड़ा सा करने पे मिला बहुत कुछ।
फिर ये अर्कमण्यता कैसी है, जो हिलने न दे हमको थोड़ा भी।
जानने को जाना सब कुछ, रब ने भी की कृपा हर पल।
फिर भी माया के दल दल से न निकला, ओर फंसता चला गया।
हर दिन हर रात खायी कसमें लाखों, निभा न पाया एक भी।
प्रभु मुझसा भी क्या कोई हुआ होगा, जो लाखों लानत खाकर न सुधरा होगा।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
रह रहके क्यों रुक जाता हूं, मां तेरे पास आते आते।
Next
दिल चाहता है कई बार तुझसे मिलने के लिये, धोखा दे जाये कर्म मेरे।
*
*