VIEW HYMN

Hymn No. 2820 | Date: 02-Aug-2004
Text Size
प्रभु के पास जो जाना है, तो छोटी बड़ी इच्छाओं से पार पाना होगा।
प्रभु के पास जो जाना है, तो छोटी बड़ी इच्छाओं से पार पाना होगा।
प्रभु को जो जानना है, मन को अपने वश मैं करके आगे बढ़ जाना होगा।
प्रभु को संग जो पाना है तो पल पल प्रभुमय होके जिंदगी जीना होगा।
प्रभु का जो होना है तो, हर कहा प्रभु का करते जाना होगा।
प्रभु के प्यार को जो पाना है तो, सब कुछ भुलाके उसमें खो जाना होगा।


- डॉ.संतोष सिंह