My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 278 | Date: 14-Aug-1998
Text Size
श्रध्दा के आँसूओं से सींचा है, प्रेम के अंकुर को,
श्रध्दा के आँसूओं से सींचा है, प्रेम के अंकुर को,
विश्वास का खाद दिया, भावनाओं का प्रकाश मिला उसे हर पल ।
परम स्नेही सद्गुरू के चरणों में पल – बढ़के बड़ा हुआ;
उसमें प्यार नाम का पुष्प लगा, स्नेह की सुगंध बिखरी चहूँ ओर ।
अपने गुणो के भार से शीश झुका रहता था परम् सद्गुरू की ओर,
मन मचले उसका हवा के थपेडों संग, तन से अलग होने के लिये।
बहुत झूम चुका था दुनियादारी की कंटीली शाखाओं पे;
अब फ़ना हो जाना चाहता था, अपने परम सद्गुरू के चरणों में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कभी ना कभी सभी तेरी शरण में आते है ।
Next
दोष ना देखना कभी दूसरों में, अपनी कमियों का ध्यान रखना सदा;
*
*