VIEW HYMN

Hymn No. 2823 | Date: 06-Aug-2004
Text Size
जो दिल में हो, वो जुबाँ पे हो, तेरी यादों में खो खोके तेरे हो जायें हम।
जो दिल में हो, वो जुबाँ पे हो, तेरी यादों में खो खोके तेरे हो जायें हम।
सुबह हो या शाम तेरा ही नाम हो जुंबा पे, संसार मैं रहके रहे हम पल पल तेरे साथ।
दूर हो या पास, रहूँ तेरे करीब सदा, जिंदगी के किसी भी पल में न रहूँ तुझसे जुदा।
हाथों मैं है सब कुछ तेरे हम तो है बस लकीर के फकीर, दरकार रखता हूँ तुझसे तेरी इनायत की।
सिमटी हुयी है जिंदगी पलों मैं, श्वास भी चलती है तो सिर्फ तेरी रहमत से।
बंदा है बड़ा अभागा जो तेरे पास पहुँचके पहुँच ना तेरे पास, फिर भी आस बरकरार है तुझसे।
कह ले चाहे कोई कितना भी कुछ, हम है तेरे तेरे ही रहेगे अंतिम श्वासों तक।
ये बातो का न है जोम, ये तो दिल की बात है, जो चाहे होना हमेशा के वास्ते।


- डॉ.संतोष सिंह