VIEW HYMN

Hymn No. 2879 | Date: 04-Nov-2004
Text Size
आज का दिन है तेरा जो हम सब को तो है सबसे प्यारा।
आज का दिन है तेरा जो हम सब को तो है सबसे प्यारा।
बलाये लेता हूँ तेरी, खुद से खुदा को आशीर्वाद देने को कहता हूँ।
लगजाये तुझको मेरी सारी उमर, संवर जायेगी किस्मत न जाने कितनो की।
रहे ताज बरकरार तेरा, हो जय जयकार सारे संसार मैं तेरी।
ये दिवाना पागल हो गाता फिरे तेरी महानता के किस्से सुनाता फिरे।
डूबा रहूँ दिन रात तुझमें, होशो हवास में न रहूँ पीछे पीछे तेरे।
मतवाली है तेरी चाल दिलवाली है तेरी बात, जो लुभाये पल पल मुझे।
न जाने किस जन्म मैं किस रूप मैं किसको मिल जाये तू हम जैसो को।
तेरी इस उदारता पे दिल पागल हो जाये, कायल करके घायल हो जाये।
बनती बिगड़ती दुनिया से परे, तेरा जन्मदिन परमदिवस के रूप मैं हम सब मनाये।


- डॉ.संतोष सिंह