My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2882 | Date: 05-Nov-2004
Text Size
यादों में खो जाता हूँ, गुजरते ही तेरी गलियों मैं।
यादों में खो जाता हूँ, गुजरते ही तेरी गलियों मैं।
बेंमानी लगने लगता है जीवन, जो ध्यान में आ जाता है तू।
मानो सारे ख्वाब साकार हो गये, जो तुझमें एकाकार हो गया।
सोचने समझने पे विराम लग जाता है, जो पास तेरे पहुँच जाऊँ।
बिन् मौसम के बयार बहे, मस्ती में झूम बिना वजह के।
हालात तो वैसे के वैसे रहते है, फिर भी बदला बदला सब कुछ लगे।
सब कुछ दरकिनार करके, तेरा हो जाने का मन करता है।
तेरे मेरे बीच के सारे फासलों को खत्म करके एक हो जाने का दिल करता है।
कानों कान जो हो न खबर किसीको, उस दिल की बात को तू समझता है।
दुनिया खड़ी रहती है एक राय पे, सब धारणाओं को तोड़के तू समां लेता है।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
तुम गाने को कहते हो तो बताओ कैसे गायेगा दिल जो भेद मन में हो।
Next
प्यार ही ऐसा है जिसका दीवाना होता है दिल, क्यों किसी से होता है कोई जाने न।
*
*