My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2888 | Date: 10-Nov-2004
Text Size
क्या बोलूं, क्या न बोलूं, जो है वो ठीक है,
क्या बोलूं, क्या न बोलूं, जो है वो ठीक है,
समझ में न आये, या समझा ना पाऊँ सब ठीक है।
चलते चलते जो राह भटकूं हाथ पकड़के लाये तू,
प्रेम से हर बात को समझायें ऐसा एक तू ही था।
जमाने के संग जमाना बनके रहूँ तो क्या रहे,
तेरे पास आके तेरा न हुआ तो क्या मतलब है जिंदगी का।
करना चाहता हूँ अच्छा, कर जाता हूँ कुछ और,
सहारे की तलाश में, कर नहीं पाता हूँ कुछ चाहा हुआ तेरे।
दुआ के सहारे हूँ नहीं तो किनारे रहके मंझधार मैं हूँ,
अपना हाल है कुछ ऐसा, अपना होके अपना न है कोई।
दोष देता हूँ न किसीको, दोष से भरा जो हूँ मैं,
दिल तो दुआँ दे सदा गैरों को, अपनों के वास्ते जिंदगी है।
भारी हो गया हूँ मैं इतना, कूड़े का ढेर भी शरमाये,
गले लगाने से अपने भी अब तो नजर चुराये।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
गुनगुनाता जाऊँ तेरे प्रेम भरे गीतों को, याद करते बिताये गये पलों को।
Next
तुम अगर आ जाओगे तो, तुम्हारा क्या जायेगा, तड़पते दिल को चैन मिल जायेगा।
*
*