VIEW HYMN

Hymn No. 2889 | Date: 11-Nov-2004
Text Size
तुम अगर आ जाओगे तो, तुम्हारा क्या जायेगा, तड़पते दिल को चैन मिल जायेगा।
तुम अगर आ जाओगे तो, तुम्हारा क्या जायेगा, तड़पते दिल को चैन मिल जायेगा।
मायने न होंगे तुम्हारे वास्ते, पर कुछ पलों के वास्ते जी लेंगे होके हम तुम्हारे।
सब्ज बाग देखा है तुम्हारे चलते, जो गुम जाओगे तो हम कहाँ किसके पास जायेगे।
झूठी हंसी का कोई मतलब नहीं, रुठी हुयी किस्मत को बस है तेरा सहारा।
कहर बनके हर पल गुजरे, सुधरने के नाम पे रोता हूँ रोना तेरे प्रेम का।
कब तक चलेगा किस्मत का खेल, बनते बिगड़ते कब सवरूगा प्यार में तेरे।
त्रिशंकु की तरह अधर मैं लटका हूँ, न इस पार न उस पार मझधार मैं फंसा हूँ।
तेरे बिन मायने नहीं जिंदगी का कोई, तेरे सिवाय चैन का पाऊँ किसीके पास मैं।
रंगना है तू रंग पल पल प्यार मैं तेरे, पल भर के वास्ते बिसरूं न प्यार को तेरे।
तेरे सिवाय बस तू ही तू है, काँटो से भरी जिंदगी में खुशनुमा पल बस तुम ही हो।


- डॉ.संतोष सिंह