My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2934 | Date: 23-Feb-2005
Text Size
हम भी कम नही, हम भी कम नही, देने को उठे हुये हाथों को रोकने में हम भी कम नही।
हम भी कम नही, हम भी कम नही, देने को उठे हुये हाथों को रोकने में हम भी कम नही।
जब जब वख्त आया, देर न किया देने मैं, तूने रोका तुझे पलक झपकते हमने।
खोया हमने न जाने कितना कुछ कर्मों के चलते, फिर भी साथ न छोड़ा तूने।
मसरूफ रहते थे अपने मैं तेरे पास रहके, देना न चाहा तूने क्या या मैने लेना न सीखा।
पग पग पे हाथ पकड़के चलना सिखाया, हमारे वास्ते तू अपनों से भी टकराया।
सोये को उठा सकता है कोई, पर जागे हुये को कोई उढ़ाये तो कैसे।
बातों ही बातों में समय को बिसराया, अब जब होश मैं आया तो तुझे पास पाया।
आज जब जो तू देने को तुला है, झोली फैलाये हम हर ओर से खड़े है पर गिराना तू तो झोली में गिरना।
चाहें कुछ हो जाये पर इस बार तुझसे है पाना, तेरे दिये हुये को सहेज के ले जाना।
किसी कारण से तू न दूर होने देना, इस खाली झोली अपने से भरपूर भर देना।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
होना न है, होना न है, न होने से निकलके अब सब अच्छा होना है।
Next
मैंने नींद को बढ़ते हुये देखा है, ज्वर को मैंने लीलते हुये देखा है।
*
*