VIEW HYMN

Hymn No. 2936 | Date: 04-Mar-2005
Text Size
तड़पाते हो तो तड़पाओ, जगाते हो तो जगाओ
तड़पाते हो तो तड़पाओ, जगाते हो तो जगाओ
बेंहाल जिंदगी मैं कम से कम हाल सुनने के वास्ते पास आओ।
किस्मत का मारा मैं सही, कर्मों की जो दीवार खड़ी,
कुछ न मिला तो रो गाके चल जायेगा, पर पास तुम तो आओ।
तेरे बिना जिंदगी का न कोई भरोसा, तेरे रहते जो न पाया,
तेरे जाने के बाद क्या खाकसार क्या खाक को पायेगा।
सब कुछ सहा अपने किये का, फिर भी रखा मुंह बंद अपना,
तेरी पीड़ा को देखके जो न सुधरा, तो कैसे मुँह दिखाऊँगा तुझको अपना।
बंदा बेजार है अपने आप से, फिर भी शुक्रिया अदा करता हूँ तेरा,
जन्मों जन्म के ठुकराये हुये को जो अपनाया तूने मुझे।


- डॉ.संतोष सिंह