VIEW HYMN

Hymn No. 2951 | Date: 04-Apr-2005
Text Size
बीत जायेगे, बीत जायेगे, प्रिये तेरे गीतों के बोल बनके बीत जायेगे।
बीत जायेगे, बीत जायेगे, प्रिये तेरे गीतों के बोल बनके बीत जायेगे।
गीत गायेंगे, गीत गायेंगे, प्रिये तेरे प्यार में खोके प्यार के गीत गायेगे।
बदल जायेगे, बदल जायेगे, प्रिये तेरे गीतों को गाते गाते तेरी धड़कन मैं बदल जायेगे।
प्रिये तेरे धड़कन बनके तेरे दिल में
समा जायेगे, समा जायेगे, प्रिये तेरे धड़कन बनके तेरे दिल में समा जायेगे।
पहचान न पाओगे, पहचान न पाओगे, प्रिये जब हर अंतर मिटेगा तो कैसे पहचान पाओगे।
बस जायेगे, बस जायेगे, प्रिये प्रेम मैं प्रेम बनके हमेशा के लिये बस जायेगे।
दास्ताँ नई सुनायेगे, दास्ताँ नई सुनायेगे, प्रिये तब जन्म दोगें तुम एक नई अमर प्रेम कथा को।
सराबोर कर जायेगा, सराबोर कर जायेगे, प्रिये न जाने कितना प्रेम मस्तानों को प्रेम से साराबोर कर जायेगे।


- डॉ.संतोष सिंह