My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2961 | Date: 28-Apr-2005
Text Size
मैं तो बना हूँ सिर्फ तेरे वास्ते, तेरे वास्ते, औ मौला तेरे वास्ते,
मैं तो बना हूँ सिर्फ तेरे वास्ते, तेरे वास्ते, औ मौला तेरे वास्ते,
मेरे तकदीर की लकीर पे है नाम तेरा, नाम है तेरा।
मौत भी न कर सके जुदा, जो तेरा नाम है दिल पे खुदा।
मगरूरीयत न है ये मेरी, ये तो मेरी किस्मत का है सिला।
रहमत बरसी न जाने किस कारण से, जो मैं हूँ तेरा, जो मैं हूँ तेरा।
मेरा हर पल है जश्न मेरी जिंदगी का पल पल है तेरी रहमत का सिला।
तुझसे दूर अब न कर, कर सके कोई, मेरा मन हो गया जो मदिर तेरा।
भ्रम मिट गया है मन का, कर्म जो बन गया है चाहा हुआ तेरा।
कोई उड़ा न सके अब खिल्ली, न कर सके अब मुझसे कोई दिल्लगी।
मैं तो हूँ राजा बनाया तेरा, सब कुछ जानते जो तूने है मुझको अपनाया।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जब तुम दिल की बात करते हो, तो प्यार को क्यों भूल जाते हो।
Next
इन अपनो की भीड़ में कौंन है अपना, ऐ मौला मैं तो देखूँ तेरा सपना।
*
*