VIEW HYMN

Hymn No. 2969 | Date: 07-May-2005
Text Size
बहन तुम हो बहुत प्यारी, मेरे काकाजी की दुलारी।
बहन तुम हो बहुत प्यारी, मेरे काकाजी की दुलारी।
बलाये ले सब लोग तुम्हारी, कहा करे तुम्हारी दुनिया सारी।
छवि हो तुम मैया की, जो बनके आयी है खेवैया हमारी।
खबर रखे पल पल बाबाजी, बेखबर हो जो कहा करने में।
सिध्दता की करती हो मिसाल कायम, जले जो ज्योत् तुम्हारे अंदर।
तुम्हारी विशालता के आगे, कायल होने लगा सारा जग।
समय की धार होते जाये कुछ, धीमे धीमे जो त्रिकाल बनती गयी।
गुरू नाम को तुम ऐसा चार चांद लगाओ, मिटाये न मिटे समय के पलों से।
तुम्हारी शान मैं कथा कही जाये, तुम्हारा नाम बन जाये प्रभु नाम।
तुम सब का साथ हो ऐसा, जैसे एक माता के कई कई नाम।


- डॉ.संतोष सिंह