VIEW HYMN

Hymn No. 2970 | Date: 12-May-2005
Text Size
कोई पूछोगे तो क्या है मेरे पास, कह दूंगा यों ही जो तुम हो मेरे साथ।
कोई पूछोगे तो क्या है मेरे पास, कह दूंगा यों ही जो तुम हो मेरे साथ।
जानने को तो जानते हो, मुस्कराके हमारे पास चले आना तुम।
टिमटिमाता जीवन पल पल गुजरता जाये, पर तेरे बिना हमको चैन न आये।
आस जो बंध गयी है टूटके भी न टूटेगी, यों ही तुझे रुखसत होने न दूंगा।
दिल की है ये बात न कि कोई गीत, कोरे मन मैं जो रह रहके उभरता है।
जन्म से पाया होगा बहुतो ने, हमने तो जो भी पाया तेरे पास आके।
शब्दों मैं बयां करना है नामुमकिन, तेरी रहमत की कल्पना करना भी है मुश्किल।
जीता रहा जीवन में कल्पनाओं मैं, हकीकत का सामना किया तेरे साये मैं।
विकल हो जाता हूं कई बार, तड़प उठता हूँ बार बार, कि अब हो जाये मुलाकात।
धन्य भाग्य मेरा जो मिला साथ तेरा, जो खिलाये पल पल प्यार का गुल जीवन में।


- डॉ.संतोष सिंह