VIEW HYMN

Hymn No. 2988 | Date: 20-Jul-2005
Text Size
दिल को लगा है हर पल एक ही रंग, प्रभु तुझे पाना है तेरा हो जाना है।
दिल को लगा है हर पल एक ही रंग, प्रभु तुझे पाना है तेरा हो जाना है।
जमाने में रहते न रह जाना है, सिर्फ तेरे संग संग मुझे जाना है।
गुमां जो न है मन को मेरे, तेरा होते होते वो कर जाना है।
समर्पण खुद को करते करते, अनवरत भक्ती के गीतों को गाना है।
हर पल मनुहार करते करते, खुद को प्रेम का पाठ पढ़ाना है।
बीतने को बीतेंगा वख्त जो लगे पहाड़ सा, समय रहते तेरा हो जाना है।
कहीं न कहीं है, कोई चिंगारी, जो बुझने न दे अंतर मैं छिपे हुये प्यार को।
जब जब लगा है खत्म हुयी प्रेम कहानी, उसी वख्त दौड़ा हूँ तेरी ओर।
साले मन को न जाने कितनी बातें, जो उठती रहती है तेरी यादों से।
गुजर होता नहीं तेरे बिना, जो ढूंढू तुझे अनजाने मैं आनेवाले पलों में।


- डॉ.संतोष सिंह