VIEW HYMN

Hymn No. 3027 | Date: 10-Feb-2006
Text Size
गिरना हो तो गिरो बड़े शौक से, पर प्रभु चरणों में।
गिरना हो तो गिरो बड़े शौक से, पर प्रभु चरणों में।
झुकना हो तो झुको बड़े गर्व से, जो झुकाया सर प्रभु के आगे।
मांगना न हो किसी से तो मांग लो प्रभु के पास से।
कुछ ना कर पाये तो भी चल जायेगा, पर प्रभु से झूठा वादा ना करना।
कुकर्मों से भी निजात दिलायेगा, जो सच्चे दिल से आँसु तू बहायेगा।
दूसरों का देखा न अपनाना तू कभी, प्रभु के पीछे चाहे जीवन गंवाना।
मन को मारना पड़े तो सौ सौ बार मारना,पर दिल का कहा हर बार करना
रहते रहते सबके संग तू प्रभु का हो जायेगा, हर हालात मैं प्रभु को तू पास पायेगा।
दुनिया का दिया खत्म हो जायेगा, प्रभु से पाया बढ़ता ही जायेगा।
बात अभी जो ना कुछ समझ आयेगी, वो बात भी समय रहते समझ जायेगी।


- डॉ.संतोष सिंह