VIEW HYMN

Hymn No. 380 | Date: 25-Sep-1998
Text Size
जिसनें दिल लगाया उससे, किया है बेडा पार उसका।
जिसनें दिल लगाया उससे, किया है बेडा पार उसका।
छोडा है साथ सबनें उसका, उसनें ना छोडा साथ कीसी का।
आज नहीं तो कल हम सबको उसकें पास है जाना ।
वहीं से शुरू हुयीं थी यात्रा, मंजील भी वहीं है ।
कीसी की ताकत के आगे ना वो झुका है, प्यार में बहकें बहुतों को मनाया।
सताया ना कभी कीसी को, हमनें ही उसका दिल है दुखाया ।
उससे प्यारा कोई नहीं, बाँकी तो है मोह का टूकडा ।
बांधा ना कीसी को बंधन में, जिसनें जो नाम दिया प्यार से उस नाम को अपनाया।
जिसनें ठुकराया हर बंधन को, अपने करीब पाया उसको।
दुनिया जीतनें कई आयें चलें गये, जीसनें उसका दिल जीता अजर – अमर हो गये ।


- डॉ.संतोष सिंह