VIEW HYMN

Hymn No. 398 | Date: 06-Oct-1998
Text Size
कर दें हमें मुक्त पूर्वाग्रहो से, प्यार कर लेंगे सभी को तूझे समझकें।
कर दें हमें मुक्त पूर्वाग्रहो से, प्यार कर लेंगे सभी को तूझे समझकें।
वासनाओं की आग का कर दें तू शमन, मन का हर भेद मिट जायेगा।
लालसाओं को भगा दें हमारें मन से, निर्भय होके जीना सीख जायेगे।
इच्छाओं के तूफां को तू कर दें शांत, दिल की हर धडकन पे गुनगुनायेंगे तेरा नाम।
सतत् यत्न करेंगे तेरे लिये, हर कर्म को तेरा आदेश मानकें पुरा करेंगे।
दूर रहेगा तन मेरा तुझसे, दिल और मन के भीतर तू रहना सदा।
तन का साथ न जाने कब जायेगा छुट, पर तेरा साथ हो गया, तो क्या कहना।
प्यार तुझको, बहुत करते है हमें, माफ करना दिल से प्यार करना सीख दें तू हमें ।
सुन रखा है बहुत कुछ तेरे बारें में, तू भान करना सीखा दें हमें ।
अमिट छाप छोड दें तू हमपे अपनी, हमारीं छाप मिट जाये सदा के लिये।


- डॉ.संतोष सिंह