My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 743 | Date: 14-Feb-1999
Text Size
मत पूछ मुझे क्या हो जाता है, तेरे सामने आते ही दिल खो जाता है ।
मत पूछ मुझे क्या हो जाता है, तेरे सामने आते ही दिल खो जाता है ।
ये कौन सा रोग लगा बैठा हूं, जितना किया इलाज उतना बढ़ता गया दर्द मेरा ।
चाह के भी ये रोग मिटाना मेरे बस की बात नहीं, दर्दे-दवा सब तेरे हाथो में है ।
ठीक करनें को न हूं मैं कहता, तेरा हो जाना चाहता हूं सदा के लिये ।
हमारी बीच की दुरियाँ सीमटती जा रही है, मेरा पीछा छूटता जा रहा है मुझसे ।
कहने को कोई बात न है रहती, दिल बता देता है तुझे बिन कुछ कहे ।
अदा कर नहीं सकता तेरा शुक्रिया, हम तो बने है बस तेरे लिये ।
सब कुछ समझते हुये समझा न पाता हूँ दिल को, हर पल मची रहती है खलबली ।
तेरा जल्दी से आना हमें देर लगता है काट नहीं पाता वक्त तेरे बिना ।
अंत कब आयेगा हमारी मुश्किलों का, कब सदा के लिये तुझे पायेंगे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
હૈયામાં હલોર મારે તારા પ્યાર ની તરંગો
Next
काशी का शिव आया दर पे मेरे, स्वागत करना न जानूं मैं ।
*
*