VIEW HYMN

Hymn No. 751 | Date: 15-Feb-1999
Text Size
रूठेगा तू हमसे मनायेंगे जीवन देके तुझे पायेगें ।
रूठेगा तू हमसे मनायेंगे जीवन देके तुझे पायेगें ।
अनमोल धन है तू, तेरी कीमत नहीं चुका पायेंगे ।
तेरी बतायी हुई राह पे चलके तेरे करीब आयेंगे ।
तेरे संग रहके सदा खुशी के गीत गायेंगे ।
तेरे प्यार को शब्दों में उतारेगे हम ।
दिल की कहानी को हर बार दोहरायेगें ।
जो न सोचा था वो कर जायेंगे, तेरी हर बात पूरी कर दिखायेंगे ।
तुझे पायें या न पायें, पास किसीके और क्यो जाएँगे ।
जीवन के हर पलों में खुशी के गीत गाते बितायेंगे ।
होगे हम किसीके साथ, हर पल होगा दिल को तेरा अहसास ।
तुझमे खोते हुये जीवन का हर पल तेरे नाम कर जायेंगे ।


- डॉ.संतोष सिंह