My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 757 | Date: 15-Feb-1999
Text Size
ठहरती न है नजर किसी पे, जब ठहर जाती है तुझपे ।
ठहरती न है नजर किसी पे, जब ठहर जाती है तुझपे ।
होश मेरा उड़ जाता है, जब देखता हूँ तुझको जोश आ जाता है ।
कसूर न है इसमें तेरा, कसूरवार तो ठहरा दिल मेरा ।
गाहे-बगाहे ढूंढे तुझको, मन ही मन सोचता है नये बहाने ।
कहता नहीं किसीसे वो, कह जाती है आखें मेरी सबसे ।
ऐ रब कब तक जुदा होना लिखा है, तुझसे किस्मत में ।
मोहब्बत की पुकार है ये, न ही रहम चाहता हुँ तुझसे ।
दरकिनार तू कर सकता नहीं मुझे, ये तो प्यार की ललकार है ।
वार कोई न करता हू तुझपे, मैं तो प्यार का शिकार हूं ।
जिक्र कितना भी करुं खुदशे, फिक्र तेरी जाती नहीं ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कोई शक न, कोई सवाल न है, प्रेम में तो कोई दिवाल न है ।
Next
अंदाज बयाँ कर पाना तेरा मुश्किल है, जो होता है वही तो होता नहीं ।
*
*