My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 758 | Date: 16-Feb-1999
Text Size
अंदाज बयाँ कर पाना तेरा मुश्किल है, जो होता है वही तो होता नहीं ।
अंदाज बयाँ कर पाना तेरा मुश्किल है, जो होता है वही तो होता नहीं ।
तेरी कृपा रहती है तभी तो समझ पाते है, नहीं तो कहा कुछ जान पाते ।
हालात बदलते रहते हैं, बदलते न देखा तुझे कभी ।
अनुरूप तेरे ढलते पाया सबको, जो न ढला उसको पीछे छूटते पाया ।
जानने की इच्छा न है, हम तो खीचे चले आते है प्यार में ।
हर भेद को मिटते देखा, प्रेम में जो तेरे करीब आया ।
अंधकार में अपने साये का साथ छोडते देखा, हर हालात में तेरा साथ पाया ।
कर नहीं सकता तेरा बखान, महासागर के सामने क्षुद्र रेत के कण की क्या बिसात
ऐ मेरे मौला, मै तो बौराया, प्यार पाके तेरा गुणगान करने चला ।
हिम्मत देख इस निकम्मे की जो तुझे प्यार करने चला ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
ठहरती न है नजर किसी पे, जब ठहर जाती है तुझपे ।
Next
कोई क्या कर लेगा मेरा, जब रहूं साथ तेरे सदा ।
*
*