VIEW HYMN

Hymn No. 759 | Date: 16-Feb-1999
Text Size
कोई क्या कर लेगा मेरा, जब रहूं साथ तेरे सदा ।
कोई क्या कर लेगा मेरा, जब रहूं साथ तेरे सदा ।
डर किस बात कि मुझे, जब तू है पास मेरे ।
काश की बात क्यों करुँ, तूं तो रहता है हर पल साथ मेरे ।
दासता ना स्वीकार किसीकी, दासता जो कर ली तेरी मैंने ।
देने वाले मुझे क्या दे देगे, जब तक तू दाता रहेगा ।
झूम-झूमके यये दिल गाता रहेगा, जब तक दिल में तू गुनगुनाता रहेगा ।
कुछ कहने क्यों जाऊं किसी के पास मैं, तेरे सिवाय कोई सुनने वाला नहीं ।
सही की फीक्र क्यों करुँ मैं, मन जो जुड़ा जो तुझसे तो गलत होने वाला नहीं।
जाम का नशा चढ़ता और उतरता है, तेरे नाम का नशा बस चठ़ते जाता है ।
हाथ मेरे कुछ आये या न आये, हाथ जो तू मेरे आ गया ।


- डॉ.संतोष सिंह