VIEW HYMN

Hymn No. 763 | Date: 17-Feb-1999
Text Size
ता ता धि ना, ता-ता धि ना, ता ता धि ना, ता ता ता ता ।
ता ता धि ना, ता-ता धि ना, ता ता धि ना, ता ता ता ता ।
प्यार हो गया तुझसे, जो तू नाच नचायेगा वो नाचेंगे ।
ला ला ला, ला ला ला ला, ला ल ला ल ला, ला ला ल ला ।
प्यार में जो तू गीत गवायेगा, वो हम गायेंगे ।
हिचकना तो सीखा नहीं प्यार में, कदम बढ़ते जायेंगे ।
आने या न आने की परवाह क्यों करुँ, प्यार तो हम करते जायेगे ।
प्यार में कभी रोना आया तो रोते जायेंगे याद करके तुझे ।
निगाहों से गंगा-जमुना की धार बहाते जायेंगे ।
अपने गम को भुलाते जायेंगे, गीत गाते हुये मिलन का ।
वाह रे वा वा, वाह रे वा वा ,वाह रे वा वा, वा वा वा वा ।
सुखद अहसास होता है तुझसे अपनी बात कहने का ।
दिल ढूंढता है हर पल निराले – निराले अंदाज, रिझाने के लिये तुझे ।
बताने से क्या जाता है मेरा, जब जान लेता है तू सारा ।


- डॉ.संतोष सिंह