VIEW HYMN

Hymn No. 769 | Date: 18-Feb-1999
Text Size
गीत ऐसा जो दिल को तेरे धड़का जाये ।
गीत ऐसा जो दिल को तेरे धड़का जाये ।
प्रेम की कहानी सुनाऊँ, जो तेरे मन को भड़का जाये ।
बातें कुछ ऐसी बताऊँ, जो बेचैन हो जाये तू ।
प्यार तुझको इतना करुँ, तू हो जाये मजबूर पास आने को ।
कोई क्षण न हो ऐसा, जो भुलूँ तुझको, तू खुदको भूल जाये ।
कर दूँ कुछ ऐसा छूट जाये हर बंधन मन का, तेरा हो जाऊँ ।
अपने अरमानों को तेरे कदमो में बिछाऊँ ।
रूक न पाऊँ कभी जो चल पडूं मैं तेरी ओर ।
कोई काम ऐसा न कर पाऊँ, जो तुझको न भाए ।
कायदा अपना छोड़के तेरे कायदे के मुताबिक जीवन बिताऊँ ।


- डॉ.संतोष सिंह