My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 775 | Date: 19-Feb-1999
Text Size
हसरतें मिट चुकी है तेरे आने से जीवन का हर रंग बदल चुका है ।
हसरतें मिट चुकी है तेरे आने से जीवन का हर रंग बदल चुका है ।
जो खास था, वो आम हो चुका है, तेरे प्यार के नाम पे बदनाम हो चुका हूँ ।
सुबह हो या शाम, जाम का दौर चलता है, तेरे प्यार के नशे में सारोबर हो चुका हूँ ।
दीवानगी की हद हो गयी, तेरे प्यार के आगे मन की सारी जद्दोजहद टूट गयी ।
बिगड़ना क्या है अब, प्यार जो तुझसे हो गया मेरे जीने पर बन आ गयी ।
हर दर्द बेअसर हो गया, तेरे प्यार में दिल जो पागल हो गया ।
कोई क्या उठायेगा जनाजा हमारा, तेरे प्यार में जो मिट गये हम ।
चोट पहुँचा नहीं सकता किसीको, प्यार में तेरे नामोनिशान मिट चुका है मेरा ।
बताने से कुछ हाथ आने वाला नहीं, प्यार में तेरे सब कुछ कुर्बान हो गया ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
गुफ्तगू न करता हूँ, सरेआम ये कहता हूँ तू है मेरा
Next
नजरों के सामने जब होता है तू, सरूर छा जाता है दिल पर तेरा ।
*
*