My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 776 | Date: 19-Feb-1999
Text Size
नजरों के सामने जब होता है तू, सरूर छा जाता है दिल पर तेरा ।
नजरों के सामने जब होता है तू, सरूर छा जाता है दिल पर तेरा ।
छेड़ता है धुन मधुर तू, नगमों का जन्म होता है दिल में ।
अजीज आ गये हैं हम, सबसे, प्यार में तेरे बहुत करीब आ गये ।
गरीबी का नामो निशान मिट गया, दिल तेरे प्यार से अमीर बन गया ।
तन की बंदिशे छूटती जा रही हैं, प्यार में तेरे सारी हदें पीछे छूटती जा रही हैं ।
बेकरार होता है दिल मेरा, प्यार में जो तेरा इंतजार करता है ।
सुकून मिलता है तेरी आँखों में झाँकने से, तस्वीर दिल में उतर जाती है मेरे ।
क्या से क्या हो गया, राह का रोड़ा प्यार पाके तेरा शिवाला हो गया ।
जनमन अब तक अधूरा था, तेरा प्यार पाके पूरा हो गया ।
कुछ बाकी न रहा, जीवन में जो तुझसे मुलाकात हो गयी ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हसरतें मिट चुकी है तेरे आने से जीवन का हर रंग बदल चुका है ।
Next
जीवन मरण हो हमारा तेरे श्री चरणो में ।
*
*