My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 778 | Date: 20-Feb-1999
Text Size
ओ मेरे गिरधर गोपाल, देर ना कर तू आने के लिए मेरे द्वारे ।
ओ मेरे गिरधर गोपाल, देर ना कर तू आने के लिए मेरे द्वारे ।
चिरकाल से प्रतीक्षारव है, नत है तेरे सामने बाट जोहते ।
मोहे है पता, खबर लेता रहता है तू हमारी पल-पल ।
मैं जो न पाऊँ खबरिया तेरी, बन बैठा है बैरी तन-मन मेरा ।
पतन कई बार हुआ हमारा, सहारा पाया कृपा से तेरी ।
आज की तारीख में चैन न है हमको, ढूंढते फिर रहे मारे-मारे ।
पता है हमको हर घट में छुपा है तू, सामर्थ्य दे दे तू मोहे ।
दर्शन करता फिरूं जन-जन में, चित्त अभिभूत हो जाये तुझमें ।
छेड दे इकबार फिर से बांसुरी की तान, भूल बैठेंगे हम सब अपनी जात ।
तेरी धुनो पे थिरकेंगे, भुलाके तन मन के बंधन को ।
बावरा बन जायेगा मन मंदिर, होगी चारों तरफ तेरे नाम की गूंज ।
बौराये से फिरेंगे हर तेरे आनंद में, फिर न लौंटेगे हम अपने में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जीवन मरण हो हमारा तेरे श्री चरणो में ।
Next
याद तेरी चित्त में छुपी है, हर बात है मन में ।
*
*