My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 783 | Date: 21-Feb-1999
Text Size
प्यार की डगर पे चलना है आसान, दिल अगर खोया हो तुझमें ।
प्यार की डगर पे चलना है आसान, दिल अगर खोया हो तुझमें ।
चित्त के भीतर गूँजे तेरा नाम, जीवन का हर पल सुनहरा हो जाता ।
जुड गया हमारा हँसना-रोना सब कुछ तेरी यादो के संग ।
हाथ कुछ आये न जीवन में, हर पल मंगलमय है तेरे संग ।
सिखाता है तू विषम से विषम परिस्थिति में प्यार का गीत गुनगुनाना ।
परवाह कौन करे किसीकी, परवाह तो रहती है अपने प्यार की ।
उदगार कुछ भी निकले आवाज देता है अपने प्यार को ।
लुटाते है प्यार सबपे खोये अपने यार के प्यार में ।
भला-बुरा होता है कहा, जब जुडा हो मन अपने प्यार के साथ ।
श्वासों का चलना रुकना खेल है, सबसे प्यारा अपने प्यार का पाना ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
निगाह तेरी भुलाये भूलती है, याद आते गजब ढा जाती है हमपे ।
Next
जनमो-जनम के रिश्ते को निभाने तू धरा पे आया ।
*
*