My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 806 | Date: 28-Feb-1999
Text Size
कितना मज़ा आता है, जहाँ तूं साथ होता है ।
कितना मज़ा आता है, जहाँ तूं साथ होता है ।
बयाँ करना मुश्किल है, दिल का हाल बुरा होता है ।
तेरे बिना जेल सा लगता है ये जग ।
काटे नहीं कटता, वख्त पर्वत सा लगता है ।
तेरे साथ होते ही, हमारा अहम मिट जाता है ।
रहते तो करीब तेरे, न जाने कहाँ पहूँच जाते है ।
लड़ा लेते है, जब तक तुझसे निगाहे ।
दिल को चैन नहीं आता, उसको तो बस तू ही सुहाता है ।
कह नहीं पाता जब तक तुझसे दिल का हाल ।
जान रहके बेजान हो जाता है तन-मन मेरा ।
होगा तू जो कुछ भी परम, अब हो गया है सनम हमारा ।
न जाने कब से राह देखी, प्यार ने तुझको यार में बदल डाला ।
पूजा न कर पाता हूँ तेरी, अब तो बस प्यार करने का मन करता है ।
सजा जो तू चाहे वो दे देना, अब तो कुर्बान हो जाने का मन करता है ।
मिलन की न आरजू है, मुलाकात के लिये तरसता हूँ ।
इक बार जो आगोश में तेरे समा गया, तो प्यार हम किससे करेगे ।
जालिम प्यार में खेल खेलता है जब तू हमारे संग ।
नादानियत है हमारी उसे तेरा प्यार समझके फिदा हो जाते है ।
जो कुछ भी हो वगैरह-वगैरह, हम तो तुझसे प्यार करते है ।
प्यार में जो होगा हाल हमारा कबूल है, तुझे कोई शिकायत का मौका न देंगे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
खेल रहा है दिल मेरा, गीतों से भरे रंगो की होली ।
Next
मैं पागल प्रेमी तेरा, देखते ही खो जाता हूँ तुझमें ।
*
*