My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 809 | Date: 28-Feb-1999
Text Size
नगमें सुनाके दिल चुराता है तू ।
नगमें सुनाके दिल चुराता है तू ।
तेरी अदा लगती है इतनी प्यारी ।
जान खुद ब खुद निकल जाती है हमारी ।
रही सही कसर पूरी कर देती है तेरी निगाहें।
असर इतना होता है जिंदा होने का ध्यान न रहता ।
फिदा तो तू सबपे है, जान छिड़कते हैं हम तुझपे ।
दिन हो या रात इस दिल को रहता सदा तेरा अहसास ।
अब कोई बात न है ऐसी, जो छुपा रखी हो तुझसे ।
तेरे पास आते ही धडकता हुआ दिल बयाँ कर जाता है सब कुछ तुझसे ।
बचा न है कुछ, मेरा दम हरदम के लिये बन गया हूँ तेरा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हमें तू ये बता क्यों करवाता है इंतज़ार इतना ।
Next
कत्ल किया है तूने सरेआम इन्हीं निगाहो से ।
*
*