My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 817 | Date: 05-Mar-1999
Text Size
जीतने न आया हूँ इस दुनिया को, मैं तो प्यार का मुसाफिर हूँ ।
जीतने न आया हूँ इस दुनिया को, मैं तो प्यार का मुसाफिर हूँ ।
सौदागर न हूँ कि कुछ बेचूं-खरीदूँ, मैं तो प्यार का पुजारी हूँ ।
किसी से खेल खेलना न है मुझे, मैं तो प्यार का अफसाना हूँ ।
धर्म होंगे हजार मतलब न है मुझे इनसे, मैं तो प्यार का दीवाना हूँ ।
किसी नियम कानून से वास्ता न है मेरा, मैं तो बस प्यार को हूँ जानता ।
बंध नहीं सकता किसी इक देश की सीमा में, धडकता हूँ हर दिल में प्यार बनके ।
माफ करना मेरी इस आदत को, आदत नहीं ये है मेरा स्वभाव ।
आनंद की धरा से आया हूँ, प्यार करने इस जहाँ को ।
प्यार में है सब कुछ, प्यार के सिवाय कुछ न सूझता मुझे ।
प्यार में है सब कुछ व्यवहारिक, अव्यवहारिक न कुछ इस संसार में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
झुकाऊँगा मैं तुझे प्यार से प्यार पाने के लिये ।
Next
न खुशी होना चाहता हूँ न दुखी, हम तो तेरा प्यार चाहते है ।
*
*