VIEW HYMN

Hymn No. 818 | Date: 05-Mar-1999
Text Size
न खुशी होना चाहता हूँ न दुखी, हम तो तेरा प्यार चाहते है ।
न खुशी होना चाहता हूँ न दुखी, हम तो तेरा प्यार चाहते है ।
मिल भी गया तो क्या, न मिला तो क्या, तेरा मिलना तो है पूर्ण विराम।
न काम चाहिये न ही आराम, जो तू चाहे वही करना है काम ।
न बहुत फूर्तीला बनूँ, नही आलसी, जितनी तू चाहे उतनी दौड लगाऊँ ।
प्यार तो तुझसे है कमी न हो उसमें, संसार का मोह मिटाना है तुझें ।
दिल की अभी चलती नहीं, मन को मनमानी करने देता नहीं, सही राह पे तू है ले जा सकता ।
आगे की न पडी है, पीछे का कुछ गम नहीं, दम भरता रहूँ तेरा नाम लेने के लिये ।
तलाश न है किसीकी जो साथ हूँ तेरे, तू चाहेगा तो बन जाऊँगा तेरा ।
अलग सा कुछ नहीं, सबके जैसा भी नहीं, प्रभु तू जैसा चाहे वैसा बनना चाहूँ।
अनुराग है मुझे सबसे होके न होके, तेरी यादो में पाता हूँ सब में तुझकों ।
छोड़ना न है मुझे कुछ, छुडा दे मुझको सबसे, मुकाम बना लू तेरे दिल में तेरा बनके ।
न याद करता हूँ, न ही फरियाद, ये तो प्यार की आवाज प्यार के लिये ।


- डॉ.संतोष सिंह