VIEW HYMN

Hymn No. 819 | Date: 05-Mar-1999
Text Size
अरे जा रे जा, न सकता है तू दूर हमसे ।
अरे जा रे जा, न सकता है तू दूर हमसे ।
ड़ाल रखी है हमने जो तेरे पैरों में प्रेम की बेडियाँ ।
डरायेगा क्या तू मुझे, तेरा डराना प्यार नजर आयेगा मुझे ।
जब तक है प्यार तुझसे, जुदा क्या होगा तू मुझसे ।
बतलाना क्या है तुझे तू तो है हर पल करीब है मेरे ।
अलग कहां है किसी से तू हर सीने में धडकता है दिल बनके ।
सनक न है ये हमारी, प्यार का जोर होता है जब बिन कहे करते करीब होते है हम ।
अगर-मगर कुछ न कर, प्यार में बस तू प्यार कर ।
ऐ खुदा करना चर्चा जुदा होने के लिये तेरी खुदाई का ।
यार है तू मेरा सबसे पुराना, बनके रहना होगा खुश है हम ।
तरस खाके ना करना प्यार तू मुझे, प्यार से प्यार पाना आता है मुझे ।
तेरा बडप्पन भी कम न है, स्वीकार कर लेता है हमारे नखरे प्यार में ।


- डॉ.संतोष सिंह