My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 831 | Date: 09-Mar-1999
Text Size
ऐ प्यारे सचमुच कुछ ऐसा हो जाये कि तू मेरा बन जाये ।
ऐ प्यारे सचमुच कुछ ऐसा हो जाये कि तू मेरा बन जाये ।
कसर कोई तूने न छोड़ी है, बाकी है कसर कुछ हममें ही ।
चैन न लेने दूंगा तन-मन को, जब तक तेरे करीब न होऊंगा ।
दिल चुराया है तो, इस दिल को अर्पित कर दूंगा चरणों में तेरे ।
कसम है मुझको तेरी, देर सबेर पहुँचूँगा जरूर दर पे तेरे ।
इबादत कि थी पहले कई बार तेरी, प्यार तो अब हुआ है ।
जानेमन ऐसे ही न कहता हूँ तुझे, जान और मन बन चुका है तू मेरा ।
मेरा हर पल वो अधूरा है, जो तेरे बिन गुजारा था मैने ।
सँवरने की कोई चाहत न है, आहत हूँ कईबार अपने कर्मो से ।
तेरे कदम को चुमने के वास्ते बिखर जाना -चाहता हूँ राख बनके जहां से गुजरेगा तू ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
छा रहा है तेरे प्यार का आलम ऐसा, हर शब्द गीत बनके उभर रहे है दिल में मेरे ।
Next
बेइंतहा प्यार करता हूँ तुझसे, इनकलाब आ गया है मुझमें ।
*
*