My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 841 | Date: 12-Mar-1999
Text Size
मगन होने लगा हूँ तुझमें, दिल को लगन लग गयी जो तेरी ।
मगन होने लगा हूँ तुझमें, दिल को लगन लग गयी जो तेरी ।
मन की आग बुझती जा रही है, जैसे-जैसे करीब होते जा रहे हैं तेरे ।
अपनों का तो था तू, गैरो पे प्यार बरसाते देखा आके करीब तेरे ।
दिल के दरिद्र हम, सानिध्य पाके बरसाते देखा आके करीब तेरे ।
जीते हुये जीना सीखा, मौत न हो ऐसी जीवन का भेद पाया तुझसे ।
दूश्वारीयों से भरी थी राह, गीत गाते हुये मुस्कराके आगे बढ़ना सीखा ।
भेद तूने बहुत से बतलाये जीवन के, मन के हर भेदो को मिटाते हुये ।
हर अनजान पहलु से मुलाकात करायी, स्वप्न से भरी दुनिया को छोड यथार्थ में जीना सिखाया ।
कृपा तेरी अनगिनत है, सत्य को स्वरूपमय पाया आके करीब तेरे ।
नादान दिल को जो प्यार हुआ तुझसे, त्रिलोक का अतुल्य साम्राज्य पाया ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जब भी देखा मुस्कराते देखा, तेरे सामने गमों को दम तोड़ते देखा ।
Next
आशिकी का रोग लगाया तूने, निभाना होगा प्यार के रिश्ते को ।
*
*