My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 852 | Date: 15-Mar-1999
Text Size
लीला अनेक है तेरी, समझ नहीं पाते हम मूरख उसको ।
लीला अनेक है तेरी, समझ नहीं पाते हम मूरख उसको ।
प्यारे पिता माफ करना हमारे क्षुद्र विचारों के लिये ।
अज्ञानी है हम, चूकते नहीं शेखी बघारने से अनजाने में ।
दूर तक वास्ता न है अच्छे कर्मो से, धर्म को न जाना कभी ।
मन की अंधियारी गलियों में गोता लगाया सदा, तुझको क्याँ पहचानेगे ।
मत उलझा हमें अब और, कर्मो के चक्रव्यूह में फँसे है ।
उद्धार होना लिखा है तेरे हाथों से, कब कैसे सब तू जाने ।
रब डुबा दे तेरे प्यार में हमको इतना, समझ मिट जाये हमारी ।
जानना न तुझे है न खुदको, डूबना चाहते हैं तेरे प्यार में ।
बावरा बन गा वो भी अच्छा है, कम से कम प्यार तो कर सका तुझको ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
सदगुरु ही सर्वोपरि है, उसका मिलना है जीवन का चरमोत्कर्ष ।
Next
खोये हुये थे इस जग में, याद दिलाया तूने पास बुलाके अपने ।
*
*