VIEW HYMN

Hymn No. 853 | Date: 15-Mar-1999
Text Size
खोये हुये थे इस जग में, याद दिलाया तूने पास बुलाके अपने ।
खोये हुये थे इस जग में, याद दिलाया तूने पास बुलाके अपने ।
शावसो में गुम हो चुका था, अहसास दिलाया तूने अपना ।
ऐ खुदा गल्तियाँ की थी हमने हजार, गले लगाया तूने अपने ।
नींद में सोये हुये थे, सपने दिखाके याद दिलाया तूने अपने ।
न आता था हमें कुछ कहना तुझसे, गीत सुनाके कहना सिखा दिया ।
प्यार करना आता था नहीं, नैन लड़ाके प्यार करना सीखा दिया ।
दीवानगी के बारे में सुन रखा था, पास बुलाके अपने दीवाना बना दिया ।
परवाह तूने न की हमारे कर्मो की, इश्क में अपने परवाना बना दिया ।
गम रखते थे बहुत जीवन में, देख के तेरी मुस्कराहट भूल गये सब कुछ ।
जीवन को गीतमय बनाके जीना सिखा दिया, जोड़ के हमको संग अपने ।


- डॉ.संतोष सिंह