My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 861 | Date: 18-Mar-1999
Text Size
जा जाके कहाँ तू जायेगा, जहाँ भी तू जायेगा, जहान में ही जायेगा ।
जा जाके कहाँ तू जायेगा, जहाँ भी तू जायेगा, जहान में ही जायेगा ।
बांध रखा है हमने प्यार के धागे से, पल भर में पहुँचेंगे पास तेरे ।
तोड़ नहीं सकता इस बंधन को, मालुम था हमे तेरे पास है अकूत ताकत ।
हम भी कम नहीं, है तो तेरे ही सपूत, झूठला न सकेगा तू इस रिश्ते को ।
देखेंगे हम भी तेरी नागवारी को, रहता है कब तक तू दूर-दूर हमसे ।
मजबुर करके छोडेंगे हम तुझे, ऐसा अनोखा हथीयार है पास मेरे जो कहलाये दिल ।
कम न आंकना तू हमे, रूलाना तेरे बस की बात न है मुझे ।
वो तो प्यार का जुनुन है, जिसमें हम खुद को भूलाके हँस-रो लेते है ।
जिद न है ये मेरी, ये तो तेरे प्यार की है ललकार ।
तेरे प्यार का बीज आकार ले चुका है दिल में मेरे, रोक नहीं सकता कोई बढने से उसे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कभी माँ लगता है तू, कभी पिता बन जाता ।
Next
बस गया है मेरे जेहन में, तेरे प्यार का नशा ।
*
*