VIEW HYMN

Hymn No. 866 | Date: 19-Mar-1999
Text Size
जालिम इल्जाम देना है आसान, प्यार करके निभाना बड़ा मुश्किल ।
जालिम इल्जाम देना है आसान, प्यार करके निभाना बड़ा मुश्किल ।
दामन पे दाग होंगे हमारे हजार, दिल पे न है कोई ।
देखते ही तू पहचान लेता है, नजर मिलते ही दिल का हाल जान लेता है ।
क्या अब भी कोई खोट है प्यार में हमारे, हम तो है तेरे सहारे ।
प्यार होता है एक बार, मजबूर हैं हम दिल के हाथों ।
नाम लेते है तेरा बार-बार, हमको और किसीका साथ रास नहीं आता ।
भटके हैं कई-कई बार, अबकी मिला है जो ठिकाना तो न छोड़ेगे साथ तेरा ।
इनायत चाहत है है बस इतनी तू करना कृपा प्यार देखके न हो बेबसी ।
मोड़ आये जीवन में कैसा भी पर सम्भाल लेना तू प्यार के खातिर ।
खातिर न हूँ मैं इतना, दिल अभी भी है कोरा पीया तेरे खातिर ।


- डॉ.संतोष सिंह