My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 869 | Date: 20-Mar-1999
Text Size
तेरे नाम का जाम का दाम होगा इतना, आधी उम्र गुजर गयी चुका नहीं पाया।
तेरे नाम का जाम का दाम होगा इतना, आधी उम्र गुजर गयी चुका नहीं पाया।
कभी दिल में ख्याल उठता है, तूने हमें ईनाम दिया है या सजा ।
प्यार से तूने शिकार किया बहुतों का, सारी उम्र तरस गये वे दीदार को तेरे ।
हर बात का अर्थ है तेरे पास, हमारे प्यार का अर्थ तू न निकालना ।
चाहे कितना भी तू कुछ समझ ले, इतने बुरे भी न है जो तेरे करीब न आ सके हम ।
वादा किया बहुत बार निभा न पाया एक बार, पर दिलने प्रयत्नों को न है छोड़ा
कमियाँ हो चाहे लाख हममें, मुँह चुराके जीना न है सीखा ।
भागा-भागा फिरता हूँ आज जरूर तेरे पीछे, इक दिन ले भागूँगा साथ तुझको ।
आगाह किये देता हूँ सनम प्यार की डोर से बांधके खींच लाऊँगा तुझें ।
मुनासिब हूँआ तो जीते जी तेरे प्यार का पर्याय बनके दिखाऊँगा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मत पूछ हमसे तू कुछ, बड़ा गुस्सा आता है कभी कमार तुझपे ।
Next
तेरा लाख-लाख शुक्रिया जो करीब बुलाया अपने हमको ।
*
*