My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 888 | Date: 27-Mar-1999
Text Size
ऐ प्रभु तू तो है विशाल हृदय वाला, हम तेरे संसार के क्षुद्र प्राणी ।
ऐ प्रभु तू तो है विशाल हृदय वाला, हम तेरे संसार के क्षुद्र प्राणी ।
खतायें करते हैं हजार, तू माफ कर देना चेताके हमको ।
तेरे दिल को ठेस पहुँचाना नहीं चाहते, अनजाने होते हैं अपनी आदतो के शिकार।
कृपा हमपे तू तब भी करना इन सबसे बचने के लिये ।
कैसा भी हूँ प्रभु तेरा हूँ नहीं तो अवगुणो की खान हूँ ।
जान देने के लिये हर पल तैयार हूँ, स्वीकार करना तू हमको ।
एक बात दिल से हूँ कहता, परख के देख लेना वफादार हूँ तेरे लिये ।
कुत्तो की अवमानना न हूँ करना चाहता, तेरे दर पे कुत्ता बनके रह लूंगा ।
कुछ भी करके मुझे तेरा साथ चाहिये, तुझसे दूर होना सजा है मेरे लिये ।
प्रभु दया रखना तू मुझपे सदा, तेरी छत्र-छाया में रखना ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मौका आज मिला है, हाले दिल सुनाने का ।
Next
कुछ होने लगता है दिल में मेरे देखके तुझे ।
*
*