VIEW HYMN

Hymn No. 889 | Date: 27-Mar-1999
Text Size
कुछ होने लगता है दिल में मेरे देखके तुझे ।
कुछ होने लगता है दिल में मेरे देखके तुझे ।
आपा खो बैठता हूँ अपने आप पे से, पास पहुँचते तेरे ।
साथ तेरा निभाता चला गया, ज्यो-ज्यो प्यार होता गया ।
तेरे प्यार का जुनून कुछ ऐसा छाया, मदहोशी सर पे चढके है बोलती ।
मत रोक अब तू मुझे, चूम लेने दे तुझे ।
बरसों पुरानी दबी पड़ी थी प्यार की आग, जलके खाक हो जाने दे मुझे ।
दिल ही दिल में जो बात कहता था तुझसे, आज जुबाँ पे आ जाने दे ।
जोर न चलता था मेरा तुझपे, मतवाला बनाके छोड़ेगे तुझे ।
बड़े दिनों के बाद मिला है तू, रही-सही कसर पूरी करेंगे ।
तेरे प्यार के सिवाय गँवारा न है कुछ, हमें सवरने की चाहत न रही ।


- डॉ.संतोष सिंह