My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 893 | Date: 29-Mar-1999
Text Size
लड़ाई लड़नी है अभी अनेक, हिचक को भूलाके विश्वास से है लड़ना ।
लड़ाई लड़नी है अभी अनेक, हिचक को भूलाके विश्वास से है लड़ना ।
एक पल की हिचक दे देंगी जन्म शक को, जो कुद कर जायेगी प्यार की धार को ।
हथियार हमारे पास है एक, रखना होगा उसपे अटूट श्रद्धा ।
जीवन संग्राम हर पल चलता रहता है, कभी दुर्ग के बाहर कभी भीतर लडना पड़ता है ।
लड़ते तो हम है, वस्तुतः लड़ता कोई और है, निमित्त कई है, परम तो एक है ।
जीत होगी उसकी करते हुये सबका कल्याण, अहोभाग्य है हमारा जो उसके काम आये ।
सवाल उससे तू कई करना, निर्मल प्रेम से बांधे रखना ।
जाता हुआ भी मिल जाता है, अगाध प्यार से बदल जाती है किस्मत ।
नफा-नुकसान कभी न होता है हमारा, सच्चे ज्ञान में सब कल्याणमय है।
दिवाना बनके दिवाना बना देना मंत्र है ये सबसे पुराना, प्रभु का हो जाने के लिये ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
चल पडा, चल पड़ा तेरी ओर परिणाम की परवाह न है मुझे ।
Next
अगाध प्रेम है तेरा, जो बरसता है हमपे सदा ।
*
*