My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 899 | Date: 31-Mar-1999
Text Size
जारी है प्रयास हमारा, रूकावटें तो आती रहती है जीवन में हजार ।
जारी है प्रयास हमारा, रूकावटें तो आती रहती है जीवन में हजार ।
पलक झपकते दूर हो जाती है, जब कृपा होती है तेरी हमपे ।
नजदीक तेरे आते हैं हम कई बार, बुलाता नहीं तो कैसे आ पाते हर बार ।
सहमति है तेरी श्वास दर श्वास के लिये, मुलाकात तो है आशीष तेरा ।
गलतफहमी में पड़ते है हम, जब यह मान लेते हैं मैंने किया ।
अहम है हमारा, हमसे छीनता है तेरा सहारा जब भार उठाना पड़ता है तो देते है दोष ।
अनजान है कर्मो की गहन गति से, अनोखी है तेरी व्यवस्था ।
सचमुच प्रभु अब कई बार है लगता, तेरे सिवाय कोई न अपना ।
मन मारके न कुछ कहता रहता हूँ, दिल की बात आती है जुबाँ पे ।
हर्ज क्या है कहने में तुझसे, दिल को चैन न है कहे बिना तुझसे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
रूप बदलता है, रंग बदलता है, प्रभु के संग रहने पे अंग-अंग बदला है ।
Next
भोला न बन तू इतना, हमे भरमाने के वास्ते ।
*
*