VIEW HYMN

Hymn No. 900 | Date: 31-Mar-1999
Text Size
भोला न बन तू इतना, हमे भरमाने के वास्ते ।
भोला न बन तू इतना, हमे भरमाने के वास्ते ।
जग का पता भी न है खड़कता, इजाजत के तेरे बिना ।
सनम हर राज जानता है तू, मौत हो या जिंदगी ।
मुस्कराहट कैसे आती है तुझे, देखके हमारे दुःखों को ।
सुना है तू प्यार करता है, हम सबसे एक सा ।
खेल खेलता है कैसे, तू हमारे दिलो को छेडते हुये ।
क्या तेरे दिल में जरा भी हलचल न होती है ।
गाते है गीत तेरी गलियों में, तुझे अपना बनाने के वास्ते ।
नौटंकी न है हमारा, दिल का हाल हूँ सुनाता ।
रह लेगा तू, रह न पायेंगे हम तेरे बिना ।


- डॉ.संतोष सिंह