My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 901 | Date: 31-Mar-1999
Text Size
देखके प्यार हमारा तू नजरें न झुका, दिल से दिल को बतिया लेने दे ।
देखके प्यार हमारा तू नजरें न झुका, दिल से दिल को बतिया लेने दे ।
काबिल न हुये हैं हम तेरे वास्ते अब तक, दिवाना दिल मिटा देगा हर भेद को।
प्यार में न सुनेंगे हम कोई बहाना, चूमने निकला हूँ उससे कम में न मानूँगा ।
सजा का भय न तू हमें दिखाना, तुझसे दूर रहने से बढके क्या कोई है सजा ।
रजा तेरी आज न है तू क्या से, महोब्बत की तपन होगी इतनी पिघल जायेगा तू ।
गाता हूँ गीत दिल की गहराइयो से, विरह के आंसू शब्द बनके उभरते है नजरो में ।
प्यार के सिवाय कुछ न है पल्ले पड़ता, तुझे पल्ला न झाडने देंगे इतनी आसानी से ।
चीर के रख दूंगा दिमाग को, अगर आयेंगा आड़े हमारे प्यार की राह में ।
हालत बद से बदतर होती जा रही है, दिल के आग में होशो-हवास खोता जा रहा हूँ ।
पाने की चिंता न है मुझे, प्यार की चिंता सजाये बैठा हूँ तेरे चरणों की धूल बनने के वास्ते ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
भोला न बन तू इतना, हमे भरमाने के वास्ते ।
Next
गाता है दिल मेरा देखके तुझे, न जाने कौन कौन से सुरो में ।
*
*