My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 903 | Date: 01-Apr-1999
Text Size
अनमोल है हर पल वो, जो तेरे संग हमने है बिताया ।
अनमोल है हर पल वो, जो तेरे संग हमने है बिताया ।
भूक साक्षी है हमारे प्यार का, जिस दर पे हम मिले थे तुझसे ।
मिट न पायेगी तेरे प्यार की छाप, जो दिल पे उतर चुकी है मेरे ।
ज्यों-ज्यों हर पल बीत रहा है, उतने करीब होते जा रहे है तेरे ।
निशब्द है सब कुछ, गूंज रही है चारों ओर तेरे दिल की धड़कन ।
कोई भी आये सामने मेरे, जेहन में उभरती है तसवीर तेरी ।
जो सोचा न था वो होते देखा, तेरे पहलूं में सबको सिमटते देखा ।
आतुर रहता है हर पल, नये-नये गीत सुनाने को तुझको ।
अंदाज न था हमको तेरे प्यार का, नाचीज ने खुदको पाया पहलू में तेरे ।
दरखास्त एक ही है तुझसे, मिट जाने दे धूल बनके प्यार में तेरे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
गाता है दिल मेरा देखके तुझे, न जाने कौन कौन से सुरो में ।
Next
कसम से न सोचा था हमने, पहली मुलाकात बदल जायेगी प्यार में ।
*
*