My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 915 | Date: 03-Apr-1999
Text Size
सीखे कोई तुझसे, नजरें बचाके मुलाकात करना ।
सीखे कोई तुझसे, नजरें बचाके मुलाकात करना ।
जो काम कर न पाये कोई, उसे प्यार से अंजाम देना ।
हर पल खेलता है खेल कठिनाइयों से मुस्कराके ।
दहल जाता है दिल जिन क्षणों में, पार कर जाता है मुस्कराके ।
सिखाता है जीवन जीने का कई-कई तरीकों से ।
यकीन नहीं आता खुदा तू इंसा बनके कैसे रह लेता है जमीं पे ।
इतना नजदीक रहना तेरा, हैरान कर जाता है दिल को ।
जागते हुये चिकोटता हूँ, खुदको नींद में कहीं तो नहीं ।
इतिहास गवाह है, अपने प्यार पे है विश्वास ।
बंध जायेंगे तेरे प्यार के बंन्धन में सदा के लिये ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हर रात मुलाकात होती है ख्वाबों में, दिन को ये बात क्यों नहीं बनती ।
Next
बनते देखा, बिगड़ते देखा, तेरे हक में सब कुछ बदलते देखा ।
*
*